रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज तारीख तय

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' के निर्माताओं ने जानकारी दी है कि फिल्म का पहला पार्ट 6 नवंबर 2026 को दिवाली से दो दिन पहले दुनिया भर के थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि इसी तारीख को रणबीर की बेटी राहा का जन्मदिन भी आता है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसमें साई पल्लवी व यश भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

by shortkt.com
5 घंटे पहले
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज तारीख तय | ShortKT