रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' में राजा जनक बनेंगे राजीव कुमार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म 'रामायण' में माता सीता के पिता राजा जनक की भूमिका टीवी कलाकार राजीव कुमार निभाएंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए राजीव ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'रामायण की महान विरासत से जुड़े इस सफर का हिस्सा बनना मेरे लिए शब्दों से परे है।' बता दें कि राजीव कुमार इससे पहले 'क्राइम पेट्रोल' और 'सीआईडी' जैसे मशहूर टीवी शोज में अपनी अदाकारी दिखा चुके हैं।