रक्सौल एयरपोर्ट निर्माण में आएगी तेजी, भूमि अधिग्रहण और अतिक्रमण हटाने के निर्देश जारी

पूर्वी चंपारण के DM सौरभ सुमन यादव और SP स्वर्ण प्रभात ने रक्सौल में निर्माणाधीन हवाई अड्डे और SSB के लिए भूमि अधिग्रहण की समीक्षा की। अधिकारियों ने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने नो-मैन्स लैंड और भारत-नेपाल सीमा से 15 किमी के दायरे में अतिक्रमण हटाने का भी आदेश दिया। सैनिक रोड पर अतिक्रमण हटाने और स्थानीय समन्वय से कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

by shortkt.com
2 माह पहले
रक्सौल एयरपोर्ट निर्माण में आएगी तेजी, भूमि अधिग्रहण और अतिक्रमण हटाने के निर्देश जारी | ShortKT