रक्षाबंधन: राखी बांधने का सही तरीका और मंत्र

ज्योतिषी सचिन मल्होत्रा के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन भाई की कलाई पर राखी बांधते वक्त 'येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबलः तेन त्वामनुबध्नामि, रक्षे मा चल मा चल' मंत्र का उच्चारण करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, राखी बांधते समय भाई का चेहरा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। इसके अलावा, तिलक लगाने और राखी बांधने से पहले भाई और बहन दोनों को अपने सिर पर रुमाल या कपड़ा रखना चाहिए।

by shortkt.com
5 घंटे पहले
रक्षाबंधन: राखी बांधने का सही तरीका और मंत्र | ShortKT