रक्षाबंधन पर बहन को शेयर गिफ्ट करना है? अपनाएं ये आसान तरीका
शेयर तोहफे में देने के लिए यह जरूरी है कि आपके और आपकी बहन, दोनों के पास डीमैट खाता हो। आप अपने ब्रोकर ऐप या पोर्टल के 'Gift Stocks' या 'Off-Market Transfer' विकल्प पर जाएं। वहां अपनी बहन का नाम, पैन कार्ड और डीमैट अकाउंट नंबर भरें, फिर शेयरों या ईटीएफ की संख्या चुनकर ओटीपी के जरिए पुष्टि करें। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपकी बहन को अगले 24 घंटों के भीतर अपने ब्रोकर ऐप या सीडीएसएल/एनएसडीएल पोर्टल पर जाकर इस अनुरोध को मंजूरी देनी होगी।