यूरोप में भीषण गर्मी से डेन्यूब नदी सूखी, सामने आए नाजी युग के डूबे हुए जहाज
यूरोप में भीषण गर्मी और सूखे के हालात के कारण डेन्यूब नदी का जलस्तर अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ गया है। इस वजह से सर्बिया के प्राहोवो इलाके में एडॉल्फ हिटलर की नाजी सेना के वे जहाज दिखाई देने लगे हैं जो दशकों पहले डूब गए थे। साल 1944 में हिटलर की सेना ने रेड आर्मी के आगे बढ़ने को रोकने के मकसद से करीब 200 जहाजों को इस नदी में डुबो दिया था।