यूपी: BSF भर्ती परीक्षा में तकनीकी खराबी, 500 छात्रों के विरोध के बाद एग्जाम रद्द
कानपुर के श्यामनगर में मौजूद एमडी इन्फोटेक सेंटर पर BSF HCM और अन्य पदों के लिए हो रही ऑनलाइन परीक्षा में बड़ी तकनीकी दिक्कतें सामने आईं। एग्जाम शुरू होने के महज 10 से 15 मिनट के भीतर ही कई कंप्यूटर बंद हो गए। इस खराबी से नाराज 500 से अधिक परीक्षार्थियों ने केंद्र के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके चलते अंततः परीक्षा को रद्द करना पड़ा।