यूपी: 95 साल की दादी की कांवड़ यात्रा की जिद पूरी, 25 पोतों ने पालकी में बैठाकर कराया गंगा स्नान

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली 95 वर्षीय सोनदेवी की कांवड़ यात्रा की इच्छा को उनके परिवार के 25 पोतों ने पूरा किया है। दादी की सावन के महीने में हरिद्वार जाकर गंगा स्नान करने की दिली ख्वाहिश थी। चूंकि उम्र के कारण उनका पैदल चलना मुमकिन नहीं था, इसलिए उनके पोतों ने मिलकर उन्हें पालकी में बैठाया और बारी-बारी से उठाकर हरिद्वार तक की यात्रा पूरी कराई।

by shortkt.com
2 घंटे पहले
यूपी: 95 साल की दादी की कांवड़ यात्रा की जिद पूरी, 25 पोतों ने पालकी में बैठाकर कराया गंगा स्नान | ShortKT