यूपी: 4 साल की बच्ची की गुहार पर डीएम ने लिया एक्शन, सड़क बनाने का काम शुरू

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक 4 साल की बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इस वीडियो में बच्ची ज़िलाधिकारी से सड़क बनवाने की अपील करते हुए कह रही है, 'डीएम अंकल, मेरे घर की सड़क बनवा दीजिए, वहां बहुत बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं।' स्कूल की यूनिफॉर्म पहने बच्ची का यह वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है और जानकारी के अनुसार, सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
यूपी: 4 साल की बच्ची की गुहार पर डीएम ने लिया एक्शन, सड़क बनाने का काम शुरू | ShortKT