यूपी: 2 करोड़ युवाओं को मिलेंगे टैबलेट, 1 लाख नई भर्तियों का सीएम योगी ने किया ऐलान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को देवरिया में 80 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिनकी कुल लागत ₹305 करोड़ है। इस मौके पर उन्होंने घोषणा की कि राज्य के 2 करोड़ युवाओं को टैबलेट दिए जाएंगे और 1 लाख लोगों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। सीएम ने जानकारी दी कि इन भर्तियों में 45,000 होमगार्ड, 36,000 पुलिसकर्मी और 30,000 अन्य विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।