यूपी: ₹1 लाख का इनामी अपराधी 'बाबू' एनकाउंटर में मारा गया, बसपा नेता की हत्या का था आरोपी
सोमवार रात गोरखपुर में यूपी एसटीएफ के साथ हुई एक मुठभेड़ में ₹1 लाख का इनामी मुस्तफिज़ुल उर्फ बाबू ढेर हो गया। उस पर चार साल पहले बसपा नेता कलामुद्दीन की हत्या करने का आरोप था। दिसंबर 2024 में वह पुलिस हिरासत से उस वक्त फरार हो गया था जब वह शौचालय जाने का बहाना बनाकर चलती ट्रेन से कूद गया था। इस एनकाउंटर के दौरान बदमाश की आंख और पैर के पास गोली लगी थी।