यूपी: हाईवे पर टायर बदल रहे लोगों को ट्रक ने कुचला, 4 की मौत
उत्तर प्रदेश के कौशांबी में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। हाईवे के किनारे खड़ी एक पिकअप का टायर पंक्चर हो गया था, जिसे एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कुल 4 लोगों की जान चली गई। पिकअप में सवार दो भाइयों ने टायर ठीक करने के लिए दो मैकेनिकों को बुलाया था। इसी दौरान ट्रक ने पिकअप को टक्कर मारी और वहां मौजूद लोगों को रौंदते हुए निकल गया।