यूपी: हरदोई में छात्रा पर गिरा बिजली का खंभा, मौके पर ही गई जान
उत्तर प्रदेश के हरदोई में 14 साल की छात्रा रागिनी की बिजली का पोल गिरने से कुछ ही पलों में मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, एक डीसीएम गाड़ी को पीछे करते वक्त उसमें बिजली की तार उलझ गई थी। जैसे ही गाड़ी आगे बढ़ी, खंभा टूटकर सड़क से गुजर रही रागिनी के ऊपर आ गिरा। हादसे के वक्त उसके साथ चल रही दूसरी लड़की बाल-बाल बच गई।