यूपी: हनीमून पर पीरियड्स होने पर पति ने पत्नी को पीटा, गला दबाने का भी किया प्रयास
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि हनीमून के दौरान पीरियड्स आने पर पति ने उसे बुरी तरह पीटा और उसका गला घोंटने की कोशिश की। महिला के मुताबिक, पति ने उससे कहा कि 'तुम्हें यह बात पहले बतानी चाहिए थी, तुमने मूड खराब कर दिया'। महिला ने यह भी बताया कि शादी के 45 दिन बाद ही उसे ससुराल से बाहर निकाल दिया गया था। अब इस मामले में महिला के पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।