यूपी: सरकारी नौकरी न मिलने से परेशान 23 वर्षीय गोल्ड मेडलिस्ट ने दी जान, 50 बार दी थी परीक्षा
कानपुर, उत्तर प्रदेश में एक 23 वर्षीय इंजीनियरिंग ग्रेजुएट ने सरकारी नौकरी न लग पाने के कारण आत्महत्या कर ली। युवक ने अपने सुसाइड नोट में लिखा, "पापा मुझे माफ कर देना, मैंने सरकारी नौकरी के लिए 50 बार प्रयास किए लेकिन कामयाब नहीं हो सका।" बता दें कि साल 2024 में ही उसे उत्तर प्रदेश में तीसरी रैंक हासिल करने पर गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया था।