यूपी: सरकारी डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर, अब 70 साल की उम्र तक कर सकेंगे काम
उत्तर प्रदेश में सरकारी डॉक्टर रिटायरमेंट के बाद भी पुनर्नियुक्ति के जरिए 70 साल की उम्र तक काम कर पाएंगे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आदेशों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभी तक सरकारी डॉक्टरों के लिए रिटायरमेंट की उम्र 65 साल तय है।