यूपी: शादी में दूल्हे की ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 सेकंड में दागीं 17 गोलियां

उत्तर प्रदेश के खुर्जा से एक शादी का वीडियो सामने आया है जो इंटरनेट पर खूब चर्चा में है। इस वीडियो में शादाब नाम का दूल्हा महज 5 सेकंड के भीतर 17 राउंड हवाई फायरिंग करता नजर आ रहा है। इस मामले पर पुलिस का कहना है कि खुर्जा नगर थाना प्रभारी को घटना की जांच करने और नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

by shortkt.com
2 घंटे पहले
यूपी: शादी में दूल्हे की ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 सेकंड में दागीं 17 गोलियां | ShortKT