यूपी: लाइब्रेरी के वॉशरूम में छेद कर छात्राओं का वीडियो बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के भदोही में एक निजी लाइब्रेरी के वॉशरूम की दीवार में सुराख करके छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करने के मामले में एक युवक को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी लाइब्रेरी मालिक का बेटा है और उसका कमरा छात्राओं के वॉशरूम से जुड़ा हुआ है। खबरों के अनुसार, वह पिछले दो महीनों से यह घिनौना काम कर रहा था। पुलिस ने उसके फोन से कई वीडियो बरामद किए हैं।

by shortkt.com
परसों