यूपी: रिटायर्ड एआरटीओ ललित कुमार के घर विजिलेंस का छापा, करोड़ों की नकदी और सोना बरामद

उत्तर प्रदेश में विजिलेंस विभाग ने आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में आगरा के पूर्व एआरटीओ ललित कुमार के लखनऊ वाले घर पर रेड डाली। जांच के दौरान रिटायर्ड अधिकारी के घर की दीवारों और अलग-अलग पैकेटों में ₹1.62 करोड़ नकद, 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी और भारी मात्रा में कीमती गहने मिले हैं। इसके अलावा, टीम को ₹13 करोड़ की अचल संपत्ति के कागजात भी हाथ लगे हैं।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
यूपी: रिटायर्ड एआरटीओ ललित कुमार के घर विजिलेंस का छापा, करोड़ों की नकदी और सोना बरामद | ShortKT