यूपी: मेडिकल कॉलेज में पुलिसकर्मी ने युवक को जड़े 6 थप्पड़, गाली देने का था आरोप
उत्तर प्रदेश के ललितपुर स्थित मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वॉर्ड का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी युवक को महज 9 सेकंड के भीतर 6 बार थप्पड़ मारता दिख रहा है। पुलिस का कहना है कि युवक नशे की हालत में अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा था, जिसके चलते उसे पुलिस के पास लाया गया था। पुलिस के मुताबिक, युवक द्वारा अपशब्द कहे जाने की वजह से ही पुलिसकर्मी ने उसे थप्पड़ मारे।