यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को ₹50,000 की मदद देने की योजना पर विचार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश सरकार 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए ₹50,000 की वित्तीय सहायता वाली एक नई स्कीम शुरू करने की योजना बना रही है। खबरों के अनुसार, इस योजना का उद्देश्य एससी, एसटी, बीपीएल और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ना है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को चुनाव से पहले ₹20,000 की राशि दी जाएगी, जबकि बाकी ₹30,000 चुनाव के बाद तीन किस्तों में ₹10,000-₹10,000 करके दिए जाएंगे।