यूपी में 'पौधरोपण महायज्ञ 2026' का आगाज, सड़कों के किनारे लगेंगे 2 करोड़ पौधे
उत्तर प्रदेश में पर्यावरण को बचाने और भीषण गर्मी से निजात दिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'पौधरोपण महायज्ञ-2026' शुरू करने का निर्देश दिया है। इस अभियान के जरिए पूरे राज्य में सड़कों के दोनों ओर 2 करोड़ से ज्यादा पौधे रोपे जाएंगे। इस मुहिम को सफल बनाने के लिए वन विभाग के साथ-साथ लोक निर्माण, आवास, नगर विकास, पंचायती राज और ग्रामीण विकास जैसे कई विभाग एक साथ मिलकर काम करेंगे।