यूपी में पति ने पत्नी की उसके प्रेमी से कराई शादी, कहा- 'मुझे जीना है, ड्रम में बंद नहीं होना'
उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का विवाह उसके प्रेमी के साथ करवा दिया। यह शादी एक मंदिर में संपन्न हुई। पति ने इस फैसले पर कहा, 'मैं ड्रम में पैक नहीं होना चाहता, मुझे अपनी जिंदगी जीनी है। हमने 21 साल पहले प्रेम विवाह किया था, लेकिन अब मेरी पत्नी को न तो मुझसे और न ही बच्चों से कोई लगाव रहा है। उसकी खुशी में ही मेरी भलाई है।' इस दंपत्ति के कुल 5 बच्चे हैं।