यूपी में आटे में पत्थर का चूरा मिलाने का भंडाफोड़, स्टिंग ऑपरेशन में हुआ खुलासा

यूपी कांग्रेस और सपा ने 'दैनिक भास्कर' के एक स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो साझा किया है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आगरा, फिरोजाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़ और हाथरस जैसे जिलों की फैक्ट्रियों में आटे के साथ सफेद पत्थर का पाउडर मिलाया जा रहा है। सपा और कांग्रेस ने इसे लोगों की सेहत के साथ बड़ा खिलवाड़ करार दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह मिलावटी आटा नामी-गिरामी कंपनियों के लेबल लगाकर पूरे देश में बेचा जा रहा है।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
यूपी में आटे में पत्थर का चूरा मिलाने का भंडाफोड़, स्टिंग ऑपरेशन में हुआ खुलासा | ShortKT