यूपी: मृत मानकर परिवार ने बुजुर्ग को पिलाया गंगाजल, अस्पताल में डॉक्टर की बात से बदली स्थिति
उत्तर प्रदेश के बलिया में 70 वर्षीय विश्वनाथ पाल के शरीर में हलचल बंद होने पर परिजनों ने उन्हें मृत समझ लिया। इसके बाद घर पर तुलसी और गंगाजल पिलाने की रस्म शुरू हो गई और ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। आखिरी उम्मीद के तौर पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि बुजुर्ग अभी जीवित हैं। यह सुनकर परिवार में खुशी का माहौल बन गया।