यूपी: महिला से ₹42,105 छीनकर भागा बंदर, पुलिस ने केले का लालच देकर बरामद किए रुपये
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मंगलवार को एक बंदर अंजू देवी नाम की महिला का बैग लेकर फरार हो गया, जिसमें ₹42,105 रखे थे। वहां मौजूद लोगों ने बंदर से पैसे वापस पाने की काफी कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे। अंत में पुलिस ने बंदर को केला खिलाकर उसे बहलाया और जैसे ही मौका मिला, बैग वापस छीन लिया। महिला ने अपनी रकम सुरक्षित मिलने पर पुलिस का धन्यवाद किया है।