यूपी: भीषण गर्मी से बचने के लिए युवक ने एटीएम बूथ को बनाया सोने का ठिकाना
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक युवक एसबीआई के एटीएम बूथ के फर्श पर चैन की नींद सोता नजर आ रहा है। कड़ाके की गर्मी से राहत पाने के लिए युवक ने एसी वाले एटीएम को ही अपना बेडरूम बना लिया और हाफ पैंट-टीशर्ट पहनकर वहां सो गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाए हैं और इसे बैंक की संपत्ति व ग्राहकों की सुरक्षा के लिहाज से जोखिम भरा बताया है।