यूपी: भतीजी की हत्या कर चाचा ने शव को गड्ढे में गाड़ा, पैरों में ठोंकी कीलें

उत्तर प्रदेश के बरेली में 17 साल की एक छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके चाचा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पहले परिवार को गुमराह करते हुए कहा था कि लड़की अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने ही छात्रा की जान ली और शव को जमीन में दफन कर दिया। उसने यह भी बताया कि उसने मृतका के दोनों पैरों में तीन-तीन कीलें ठोंक दी थीं, ताकि उसकी आत्मा 'चुड़ैल' बनकर वापस न आए और किसी को परेशान न करे।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
यूपी: भतीजी की हत्या कर चाचा ने शव को गड्ढे में गाड़ा, पैरों में ठोंकी कीलें | ShortKT