यूपी: बीमा के 20 लाख और प्रेमी के लिए पत्नी ने सांप से कटवाकर पति की हत्या कराई

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक स्कूल मालिक की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, महिला ने अपने ड्राइवर प्रेमी से शादी करने और 20 लाख रुपये की बीमा राशि हासिल करने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। उसने पहले पति को नशीला दूध पिलाया और फिर ज़हरीले सांप से उसे डसवा दिया। खबरों के मुताबिक, आरोपी महिला पिछले एक साल से पति को मारने के तरीके इंटरनेट पर सर्च कर रही थी।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
यूपी: बीमा के 20 लाख और प्रेमी के लिए पत्नी ने सांप से कटवाकर पति की हत्या कराई | ShortKT