यूपी: बिना वैध वीज़ा भारत में दाखिल होने वाले चीनी नागरिक को 11 महीने की जेल
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की एक अदालत ने 62 वर्षीय चीनी नागरिक झांग यंग को 11 महीने की जेल और 5000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। झांग साल 2025 में नेपाल गया था और वहां से बिना किसी वैध वीजा के भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था।