यूपी: बाथरूम का फर्श धंसते ही खुला 70 फीट गहरा कुआं, वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश के इटावा से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक घर के बाथरूम का फर्श अचानक नीचे धंस गया। जांच करने पर उसके नीचे 70 फीट गहरा कुआं पाया गया। मकान मालिक का कहना है कि उन्हें इस कुएं के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। बताया जा रहा है कि यह कुआं करीब 70 साल पुराना है, जिसे ढंककर उसके ऊपर यह मकान खड़ा कर दिया गया था।