यूपी: बहराइच में 12 साल के बच्चे को मगरमच्छ ने जिंदा निगला
उत्तर प्रदेश के बहराइच में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां धान की रोपाई के बाद नदी किनारे हाथ-पैर धोने गए 12 वर्षीय बच्चे को मगरमच्छ ने अपना शिकार बना लिया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मगरमच्छ बच्चे को अपने जबड़ों में जकड़कर पानी में पटकता हुआ दिख रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मगरमच्छ ने बच्चे के पेट और पैर का हिस्सा खा लिया था। करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया।