यूपी: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफर की हत्या, सूटकेस में शव भरकर 5 घंटे तक कार में घूमते रहे दोस्त
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक फोटोग्राफर की हत्या के मामले में उसके तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने जन्मदिन की पार्टी के दौरान ही उसकी जान ले ली। इसके बाद उन्होंने शव के हाथ-पैर तोड़कर उसे एक सूटकेस में डाल दिया और करीब 5 घंटे तक कार में इधर-उधर घूमते रहे। अंत में, उन्होंने रात के समय सोहागी पहाड़ी पर शव को ठिकाने लगा दिया। वारदात को छिपाने के लिए आरोपी 20 दिनों तक मृतक की गर्लफ्रेंड से उसके फोन के जरिए चैट भी करते रहे।