यूपी: फूड विभाग की रेड में दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई चखने से किया मना, वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में खाद्य विभाग की टीम ने 'मां वैष्णो जय भवानी स्वीट हाउस' पर छापा मारा। इस दौरान दुकान के मालिक अन्नी बाबा ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से साफ मना कर दिया, जिसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है। अधिकारियों को मिठाइयों में मिलावट होने का शक था। दुकानदार के मिठाई खाने से इनकार करने पर अधिकारियों ने तुरंत सभी मिठाइयों को डस्टबिन में डलवा दिया।