यूपी: फर्जी हलफनामा देकर पुलिस में भर्ती हुआ शख्स, 27 साल बाद मिली सजा
उत्तर प्रदेश के आगरा की एक अदालत ने फर्जी हलफनामे का इस्तेमाल करके पीएसी में कॉन्स्टेबल बनने वाले एक व्यक्ति को 3 साल कैद और ₹3,000 जुर्माने की सजा सुनाई है। यह घटना 1998-99 के दौरान की है। दस्तावेजों की पड़ताल में अनियमितताएं पाए जाने के बाद यह कानूनी कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी को धोखाधड़ी करने और जाली कागजात पेश करने का दोषी करार दिया गया।