यूपी: पैसे न होने पर स्ट्रेचर पर पत्नी का शव लेकर मदद को तरसता रहा पति, बिलखती रही बेटी
उत्तर प्रदेश के झांसी में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मेडिकल कॉलेज के बाहर एक व्यक्ति अपनी पत्नी के शव को स्ट्रेचर पर रखकर घंटों बारिश में मदद की गुहार लगाता रहा, क्योंकि उसके पास शव ले जाने के लिए पैसे नहीं थे। वहां मौजूद उसकी 8 साल की बेटी रोते हुए बोली, 'ये मेरी मां हैं, ये बीमार थीं और अब इनकी मौत हो गई है।' काफी देर बाद एक पुलिसकर्मी ने गाड़ी का इंतजाम किया, जिसके बाद शव को वहां से भेजा जा सका।