यूपी: पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक समेत 10 दोषियों को उम्रकैद, वकील और उनकी बहन की हत्या का मामला
यूपी के औरैया में वकील मंजुल चौबे और उनकी शिक्षिका बहन की हत्या के चर्चित मामले में विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। अदालत ने समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक, उनके दो भाइयों और अन्य सात दोषियों को आजीवन कारावास की सजा दी है। जनवरी 2020 में जमीन विवाद के चलते दिनदहाड़े गोली मारकर वकील और उनकी बहन की हत्या कर दी गई थी।