यूपी: पुलिस चौकी में शराबी युवक ने किया हंगामा, इंस्पेक्टर की कुर्सी पर बैठने का वीडियो आया सामने
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक नशे में धुत युवक द्वारा पुलिस चौकी के भीतर हंगामा करने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक आधा नग्न युवक पुलिस इंस्पेक्टर की टोपी पहनकर कुर्सी पर बैठा हुआ है और कुछ कागजात देख रहा है। खबरों के अनुसार, रिंकू नाम के इस शराबी युवक ने चौकी के अंदर घुसकर सरकारी कागजात फाड़ दिए और वहां रखे गमले व बेंच भी तोड़ दिए।