यूपी पुलिस का एनकाउंटर: सिंगर अंकित बालियान के दो हत्यारे ढेर
हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शामली जिले में हुई एक मुठभेड़ में पुलिस ने दो शूटर्स को मार गिराया है। मारे गए आरोपियों की पहचान सुमित और मोहित के तौर पर की गई है। ये दोनों वही हमलावर थे जिन्होंने जिम के बाहर अंकित पर गोलियां चलाई थीं। गौरतलब है कि अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी गोगी गैंग ने ली थी।