यूपी: पीसीएस अधिकारी सीमा चौधरी के खिलाफ मां ने दर्ज कराया केस, अवैध धन रखने का आरोप

हापुड़ की ज़िला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) और पीसीएस अफसर सीमा चौधरी और चार अन्य लोगों के खिलाफ उनकी मां मुनेश रानी ने मुकदमा दर्ज करवाया है। मां ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उनके साथ धोखाधड़ी और जालसाजी की है, ज़मीन हड़पने की कोशिश की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। शिकायत के अनुसार, उनकी जानकारी के बिना उनके नाम पर बैंक खाता खुलवाया गया और उसमें 15 लाख रुपये की काली कमाई जमा की गई।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
यूपी: पीसीएस अधिकारी सीमा चौधरी के खिलाफ मां ने दर्ज कराया केस, अवैध धन रखने का आरोप | ShortKT