यूपी: पीजीआई इलाके में पानी की बाल्टी में डूबने से 6 महीने के मासूम की मौत

लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के अंतर्गत सतगुरुपुरम कॉलोनी में एक 6 महीने के बच्चे की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से जान चली गई। यह बाल्टी तखत के नीचे रखी हुई थी। मिली जानकारी के मुताबिक, बच्चे के पिता कुलदीप गोसाईगंज-सुलतानपुर रोड के रहने वाले हैं। वे अपनी पत्नी शिवानी के साथ पिछले डेढ़ साल से चरन भट्ठा रोड की सतगुरुपुरम कॉलोनी में किराए के घर में रह रहे थे।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
यूपी: पीजीआई इलाके में पानी की बाल्टी में डूबने से 6 महीने के मासूम की मौत | ShortKT