यूपी: पत्नी के मायके से न लौटने पर बीजेपी नेता के बेटे ने दी जान

उत्तर प्रदेश के बागपत में बीजेपी नेता डॉ. सहदेव के बेटे नीरज ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिवार के सदस्यों का कहना है कि नीरज अपनी गर्भवती पत्नी के मायके से वापस न आने के कारण काफी परेशान था। परिजनों के मुताबिक, नीरज ने अपनी पत्नी से फोन पर कहा था कि उसने आज तक कभी उस पर हाथ नहीं उठाया, लेकिन उसे मनाने की उसकी तमाम कोशिशें बेकार गईं।

by shortkt.com
कल
यूपी: पत्नी के मायके से न लौटने पर बीजेपी नेता के बेटे ने दी जान | ShortKT