यूपी: पति से बचाकर रखे 12 लाख रुपये चूहों ने किए बर्बाद

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक महिला ने अपने पति की जानकारी के बिना 8 वर्षों में 12 लाख रुपये की बचत की थी, जिसे उसने एक बक्से में संभाल कर रखा था। जब काफी समय बीतने के बाद उसने वह संदूक खोला, तो पाया कि चूहों ने नोटों को बुरी तरह कुतर दिया है। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। खबरों के अनुसार, महिला ने यह रकम भविष्य में जेवर खरीदने के उद्देश्य से जमा की थी।

by shortkt.com
17 घंटे पहले
यूपी: पति से बचाकर रखे 12 लाख रुपये चूहों ने किए बर्बाद | ShortKT