यूपी: पति ने पत्नी के प्रेमी को उतारा मौत के घाट, घर के अंदर दफनाया शव
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के प्रेमी की हत्या कर दी और मौके से भाग निकला। इसके बाद महिला ने घर के भीतर ही गड्ढा खोदकर प्रेमी के शव को दफन कर दिया और दो दिनों तक उसी घर में सोती रही। जब पड़ोसियों को घर से दुर्गंध महसूस हुई, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शव को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि पति से अनबन के बाद महिला अपने प्रेमी के साथ ही रह रही थी।