यूपी: पति की हत्या कर बाथरूम में शव दफनाने वाली महिला ने बताई वजह
आगरा, उत्तर प्रदेश में अपने पति की हत्या कर बाथरूम में शव दफनाने वाली रूबी ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि उसका पति आए दिन शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। महिला के अनुसार, इसी प्रताड़ना से परेशान होकर उसने पति को खत्म करने का फैसला किया। उसने बताया कि उसने पति की खीर में 18 से ज्यादा नींद की गोलियां मिला दी थीं। अगली सुबह जब पति की मौत हो गई, तो उसने शव को घर के बाथरूम में ही दफन कर दिया।