यूपी: नाले के गंदे पानी में केले धोते हुए वीडियो वायरल, लोगों में भारी आक्रोश
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित लोनी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां केलों को नाले के दूषित पानी में धोकर बाजार में बेचने की तैयारी की जा रही थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति केलों के गुच्छों को गंदे पानी में बार-बार डुबोता हुआ नजर आ रहा है, जबकि उसके साथ मौजूद दो अन्य लोग उन्हें प्लास्टिक की टोकरियों में व्यवस्थित कर रहे हैं। इस घटना के सामने आने के बाद अब मामले में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई गई है।