यूपी: तमिलनाडु एक्सप्रेस के जनरल कोच में रखे ट्रॉली बैग से बरामद हुआ कटा हुआ शव
उत्तर प्रदेश के आगरा स्टेशन पर चेन्नई से दिल्ली जा रही तमिलनाडु एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में रखे एक ट्रॉली बैग से शव बरामद किया गया है। बैग से खून बहता देख रेलवे पुलिस को इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद बैग खोलने पर उसमें से कटा हुआ धड़ और हाथ मिला। फिलहाल, जीआरपी और आरपीएफ की टीमें आगरा से लेकर चेन्नई तक के सभी रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं।