यूपी: डेढ़ साल के बच्चे की हत्या करने वाले को फांसी, 40 दिन में आया फैसला
उत्तर प्रदेश के फिरोज़ाबाद में 30 मई को डेढ़ साल के मासूम को पटककर मार डालने वाले आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मौत की सज़ा सुनाई है। दोषी युवक बच्चे की मां से एकतरफा प्यार करता था और उसे अपनी शादी में बाधा समझता था। पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद जब उसे अस्पताल ले जाया गया था, तब वह पानी के लिए बिलखता हुआ नज़र आया था।