यूपी: जिला सहकारी बैंक के 96 निष्क्रिय खातों से ₹53 लाख का गबन, 4 कर्मचारी निलंबित
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर स्थित जिला सहकारी बैंक की मुख्य शाखा में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। यहां बैंक के कर्मचारियों और अधिकारियों ने मिलकर 96 बंद पड़े खातों से ₹53 लाख से अधिक की राशि निकालकर अन्य खातों में ट्रांसफर कर दी। अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले का खुलासा तब हुआ जब 13 साल पहले मृत हो चुके एक व्यक्ति के परिजनों ने उनके खाते से ₹1.10 लाख निकाले जाने की शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद बैंक के 4 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।