यूपी: छात्राओं को 'पढ़कर क्या करोगी' कहने वाली प्रधानाध्यापिका सस्पेंड

हमीरपुर, उत्तर प्रदेश के रीवन कंपोज़िट प्राथमिक स्कूल की हेडमास्टर को स्कूल मैनेजमेंट और मिड-डे मील में गड़बड़ी के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) के मुताबिक, छात्राओं ने शिकायत की थी कि प्रधानाध्यापिका अक्सर स्टाफ से झगड़ती थीं। साथ ही, वे छात्राओं से कहती थीं कि उन्हें पढ़ाई करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आगे चलकर उन्हें शादी करके सिर्फ घर का काम ही संभालना है।

by shortkt.com
2 घंटे पहले
यूपी: छात्राओं को 'पढ़कर क्या करोगी' कहने वाली प्रधानाध्यापिका सस्पेंड | ShortKT